मुजफ्फरपुर: 16 से 21 मई 2024 तक काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में आयोजित 10वीं मांउट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप से पदक जितकर लौटे भारतीय खिलाड़ी नितेश कुमार, निरज कुमार, आदित्य राज ठाकुर, इशिका मेहता व भारतीय टीम के कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव का मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भव्य स्वागत किया गया।
बता दें कि इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत व 3 कांस्य पदक ) जितकर कर देश का नाम रौशन किया है। इस दौरान हजारों की संख्या में खिलाड़ी, पदाधिकारी, अभिभावक व खेल प्रेमियों की भीड़ दिखी।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन की सचिव सेंडई शिल्पी सोनम, कोच सेंडई सूरज पंडित,सदस्य उपासना आनंद ,प्रियंका सिंह,सूबेदार चंद्र प्रकाश सिंह, प्रद्युमन कुमार, समेत कई अन्य खिलाड़ी व पदाधिकारी के द्वारा खिलाड़ियों को माला पहनाकर सुंदर सा तोहफे के साथ मुंह मीठा करा कर जोरदार स्वागत किया गया।




