बिहार में सियासी घमासान तेज: हेलीकॉप्टर में केक कटिंग पर चिराग का तेजस्वी को बताया नादान

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी घमासान तेज है. इस बीच तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर में केक काटने को लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है. इस पर गुरुवार को एलजेपी-आर के प्रमुख चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि, ”नादानी में लोग ऐसी हरकत करते हैं. दिन कितने बचे हैं और ऐसे में थोड़ा सा सब्र और आज 23 तारीख हो गया है और 4 जून को परिणाम आ जाएगा. चार तारीख को पता चल जाएगा, मिर्ची किसको लगी है? जो पांच चरण का मतदान हुआ है, इन पांच चरण के मतदान में 315 से 325 सीटों के आसपास एनडीए गठबंधन पहुंच चुका है.” बता दें कि चिराग पासवान ने आगे कहा है कि, ”बचा छठा और सातवां चरण उसमें हम लोग 400 पार करेंगे. जो लोग इतने बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, जो 2019 में अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे. इस बार उनका गठबंधन एक सीट जो पिछली बार निकाल लिए थे. इस बार वह सीट भी हमारे खाते में आ रही है.

तेजस्वी और मुकेश सहनी ने हेलकॉप्टर में केक काटा, 'मिर्ची लगने' की बात कही  तो चिराग व मांझी ने दिया जवाब..तेजस्वी यादव ने शेयर किया वीडियो 

वहीं, आपको बता दें कि बिहार में 25 मई को होने वाले छठे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार गुरुवार शाम को थम जाएगा. इस बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने 200 जनसभाएं पूरी होने के मौके पर केक काटा. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों नेता 200 रैलियां करने के मौके पर केक काटते नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी राजद के नेता तेजस्वी यादव को सरप्राइज देने की बात करते दिख रहे हैं. बता दें कि हेलीकॉप्टर में केक काटने का ये वीडियो तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ हैंडल पर शेयर किया है.

25 मई को है छठे चरण का मतदान 

छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर 25 मई को मतदान होने जा रहा है, जिसमें सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. वहीं बिहार में पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में अब तक 24 सीटों पर मतदान हो चुका है. बता दें कि छठे चरण में 8 सीटों पर होगा, जिसमें वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, शिवहर और महाराजगंज में चुनाव होना है. इन सीटों पर कहीं से कोई दबंग तो कहीं से बाहुबली की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं. आज गुरुवार (23 मई) शाम 5 बजे इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading