‘नो रोड-नो वोट’…. छठे चरण के चुनाव में इस गांव में वोटिंग का बहिष्कार, सुबह से नहीं पड़ा एक भी वोट

सीतामढ़ीः लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग जारी है. वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. शिवहर लोकसभा सीट पर भी लोग बड़ी संख्या में अपना वोट डाल रहे हैं. वहीं शिवहर लोकसभा सीट के तहत सीतामढ़ी जिले के रीगा प्रखंड के बेला शाहबाजपुर में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है.

delhi polling day tomorrow what closed and open full list - दिल्ली में मतदान  का मैदान तैयार, कल क्या रहेगा खुला और क्या बंद, देखें पूरी लिस्ट, एनसीआर  न्यूज‘रोड नहीं तो वोट नहीं’

मतदाताओं ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए वोटिंग का बहिष्कार किया.मतदाताओं का कहना है कि “15 वर्षों से गांव की सड़कें जर्जर हैं लेकिन जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन इस समस्या लेकर अपनी आंखें मूंदे बैठे हैं.सड़कें जर्जर होने के कारण बराबर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण कोई भी टेंपो या कोई कमर्शियल वाहन गांव में नहीं आ पाते हैं.”

पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप

ग्रामीणों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया. ग्रामीणों का कहना है कि “जब गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार किया और उसको लेकर प्रशासन ने समझाया तो वे लोग मतदान को राजी हो गये लेकिन तभी एक पुलिसकर्मी ने गांव के बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार किया जिसके बाद हमने वोटिंग का बहिष्कार करने का फैसला किया है.”

मनाने में जुटा प्रशासन

वोट बहिष्कार के बाद मतदान केंद्र सूना पड़ा है. इधर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मतदाताओं को वोटिंग के लिए राजी करनमें जुटे हैं. हालांकि अभी तक इस बूथ पर वोटिंग नहीं शुरु हो पायी है. लोगों का साफ कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं.

शिवहर में लवली आनंद और रितु जायसवाल के बीच मुकाबला

बता दें कि शिवहर लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीयू कैंडिडेट लवली आनंद और आरजेडी कैंडिडेट रितु जायसवाल के बीच है. इसके अलावा AIMIM के राणा रंजीत सिंह और निर्दलीय अखिलेश्वर दास भी चुनौती पेश कर रहे हैं.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading