सम्राट चौधरी का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली से बिहार आ रहे भ्रष्टाचारियों के सरदार

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बिहार आने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि राज्य में लालू यादव का परिवार जिस तरह से शोर मचा रहे हैं, उससे स्पष्ट लगता है कि यह सारे लोग भ्रष्टाचारी हैं। इस बीच भ्रष्टाचारियों का सरदार दिल्ली से आ रहे हैं, जिनके नेतृत्व में पूरे देश में भ्रष्टाचार हो रहा है। सोमवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले 55 वर्षों में इस देश को लूटने का काम किया। इस तरह अंग्रेजों ने लूटा इस तरह कांग्रेस ने भी देश को 55 साल तक लूटने का काम किया।

Objectionable Remarks On Rahul Gandhi: 'सम्राट चौधरी को भगवान सद्बुद्धि  दे..' कांग्रेस का हमलाउन्होंने कहा कि बिहार के लोग भी जानते हैं कि कांग्रेस ने 55 साल तक देश में राज किया और देश को कहां धकेल दिया था। नरेंद्र मोदी ने 10 साल में देश को कहां से कहां लाकर खड़ा कर दिया है। एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि निश्चित तौर पर देश की जनता नरेंद्र मोदी पर विश्वास करती है। बिहार में राहुल गांधी आए या नहीं आए कोई फर्क नहीं पड़ता है। सम्राट चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को 40 में से 40 सीट देने का मन बना लिया है और बिहार के सभी सीटों पर हम लोग चुनाव जीत रहे है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी सोमवार को बिहार दौरे पर आए हुए हैं। राहुल गांधी का पहली चुनावी सभा पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में हुई। यहां पर पटना साहिब लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अंशुल अविजित मैदान में हैं। इसके बाद राहुल गांधी की दूसरी चुनावी सभा पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में हुई, जहां से आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती उम्मीदवार हैं। कांग्रेस नेता की अंतित सभा आरा लोकसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में होगी। आरा सीट से सीपीआई माले के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं।

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.