सीएम नीतीश का आदेश: बिहार में सभी स्कूल बंद, गर्मी से छात्र-छात्राओं के बेहोश होने पर लिया एक्शन

पटनाः बिहार में हीट वेव का असर को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है. बुधवार को राज्य के कई जिलों में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिका और अन्य कर्मी के बेहोश होने की खबर पर सीएम नीतीश कुमार ने एक्शन लिया. सीएम ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आदेश जारी किया है. कल यानी 30 मई से लेकर 8 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे.

Bihar News Big stir in Bihar Chief Minister Nitish Kumar arrives to meet  Governor-बिहार में बड़ी हलचल, राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश  कुमार | Jansattaस्कूल बंद करने का आदेश

आपको बता दें कि बुधवार को राज्य के कई जिलों में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं बेहोश हो गई. जमुई, मुंगेर, बांका, शेखपुरा, मोतिहारी, शिवहर सहित कई जिलों में इस तरह की घटना सामने आयी है. जैसे ही इसकी खबर फैली तो पहले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया लेकिन इसके ठीक बाद सीएम नीतीश कुमार ने स्कूल बंद करने का आदेश दे दिया है.

मुख्य सचिव को आदेश

इसको लेकर सीएम कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है जिसमें भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए सीएम ने शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को स्कूल बंद करने का निर्देश दिए हैं. इसको तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव नहीं पड़े.

अगले आदेश तक बंद रहेगा स्कूल

सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक कर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अन्य आवश्यक कार्रवाई करें. अधिसूचना के अनुसार अगले आदेश तक स्कूल बंद रहेगा जब तक मौसम सामान्य ना हो जाए. सीएम की इस कार्रवाई से स्कूली बच्चों को राहत मिली है.

सभी जिलों के डीएम को आदेश

सीएम का निर्देश मिलते ही शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव ने अपर मुख्य सचिव और राज्य के सभी जिलों के डीएम को पत्र प्रेषित किया गया है. सीएम के निर्देशानुसार 30 मई से 8 जून तक स्कूल बंद करने रखने के लिए कहा है. सरकारी और गैर सरकारी, कोचिंग संस्थान और आंगनबाड़ी 8 जून तक बंद रहेगा.

राज्यपाल ने पहले ही दिया था आदेश

बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए राज्यपाल ने पहले ही मुख्य सचिव को जून के प्रथम सप्ताह तक बंद करने का निर्देश दिया था लेकिन उस निर्देश का पालन नहीं किया गया. मुख्य सचिव के स्तर से पत्र शिक्षा विभाग को भेज दिया गया और खानापूर्ति की गई है लेकिन आज बच्चों के बीमार पड़ने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है.

100 से अधिक बच्चे बेहोश

बता दें कि बिहार में 100 से अधिक बच्चे बेहोश हो गए. इसमें बेगूसराय में 14, मुंगेर में 6, बांका में 10, शेखपुरा में 24, जमुई में 10, वहीं जमुई के एक स्कूल के सभी बच्चों की तबीतय बिगड़ गई. इसके अलावे मुंगेर में 6 से अधिक बच्चे बीमार हुए. नालंदा में 2 बच्चे बीमार हुए. इसके अलावे कई जिलों में शिक्षिका और रसोइया बीमार हो गई.

 

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading