बिहार के इन 13 जिलों में लू को लेकर अलर्ट में जारी, अब रात में भी जलेगा शरीर

देश में मानसून के आगमन से पहले सूर्य के तल्ख तेवर से लोग परेशान हैं। राजस्थान से आ रही गर्म शुष्क पछुआ हवा व बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त पुरवा हवा के कारण रात्रि में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 48 पार पहुंच गया है। वहीं, दूसरी ओर नौतपा के कारण प्रदेश में लू का कहर जारी है। बुधवार को पटना, बक्सर, डेहरी, खगड़िया, मुंगेर, वैशाली, कटिहार को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। औरंगाबाद के अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री ऊपर रहा।

सावधान : राजस्थान के इन 3 जिलों के लिए IMD ने जारी किया Red Alert, भीषण  गर्मी करेगी बेहाल | Rajasthan Weather : IMD issues red heat alert in Churu,  Hanumangarh and Sriganganagar | Patrika Newsइन जिलों में रात में भी पड़ेगी गर्मी 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पटना समेत 13 जिलों में भीषण लू व पश्चिमी चंपारण, सीवान, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना सहित सात जिलों के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में गर्म रात्रि रहने को लेकर चेतावनी दी गई है। अररिया, किशनगंज में छिटपुट वर्षा के आसार है। मौसम विज्ञानी एसके पटेल के अनुसार इन दिनों में राजधानी में पुरवा व पछुआ हवा के संयुक्त मिश्रण से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिन में गर्म पछुआ के कारण जलन की तरह एहसास हो रहा तो रात्रि में पुरवा के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है।

पटना सहित दक्षिणी भागों में बादलों के न बनने व आर्द्रता में कमी आने के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। जबकि, तराई वाले इलाकों में दक्षिणी भागों की तुलना में तापमान कम होने के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञानी के अनुसार प्रदेश में मानसून का आने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि अभी लोगों को गर्मी से मुक्ति मिलने वाली नहीं है।

तीन जून तक रहेगा नौतपा का प्रभाव

ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया तिथि शनिवार 25 मई को ग्रहों के देवता भगवान सूर्य कृतिका नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किए हैं। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य सात जून तक रहेंगे। वहीं 26 मई से नौतपा का आरंभ हो गया है जो तीन जून तक रहेगा।

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading