भिंडी के बीजों की तरह बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन: मनोज तिवारी

पटनाः लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है. बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दावा किया कि अबतक हुए चुनाव में एनडीए को 380 सीट आ चुका है. 400 सीट के टारगेट को पूरा करने के लिए वो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राजीव प्रताप रूडी के साथ बक्सर, सासाराम चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भिंडी के बीज की तरह बिखर जाएगा.

Manoj Tiwari: BJP's Purvanchali face eyes third straight term - India Todayबिखर जाएगा इंडिया गठबंधन

प्रधानमंत्री के कन्याकुमारी दौरे पर विपक्ष के हमले पर मनोज तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों में बसे हैं. कौन-कौन रास्ता रोकेंगे. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने कामों से लोगों के दिलों में बसे हैं. वहीं विपक्ष अपने कर्मों से रसातल में जा रहा है. एक जून को इंडिया गठबंधन की बैठक पर तंज कसते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि 4 जून के बाद भिंडी की बीज की तरह इंडिया गठबंधन बिखर जाएगा.

आठ सीटों पर एक जून को है चुनाव

अंतिम चरण के चुनाव में बिहार की 8 संसदीय सीटों पर मतदान होना है. ये सीटें हैं पटना साहिब, बक्सर, पाटलिपुत्र, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, भोजपुर और नालंदा. शनिवार 1 जून को वोट डाले जाएंगे. इन सीटों पर मीसा भारती, राम कृपाल यादव, उपेंद्र कुशवाहा, पवन सिंह, आरके सिंह, रवि शंकर प्रसाद का भविष्य दांव पर लगा है.

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading