मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात स्थित कांटी के संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों के सही समय का सदूपयोग करते हुए नगर के कोलाहल से दूर ग्रामीण वातावरण में कुशल प्रबंधन टीम द्वारा 26 मई से 1 जून तक बालक बालिकाओं के लिए बॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया है।
जहां बच्चों को जिले के बॉलीबॉल असोसिएशन संघ के करुणेश कुमार, दुर्गानन्दन एवं निर्मल कुमार के सानिध्य में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे बालक के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्ष कक्षा नवी के लक्ष्य कुमार एवं बालिका के रूप में कक्षा नवीं के दिव्या कुमारी रही।

साथ ही खेल समापन के अवसर पर रेड हाउस एवं येलो हाउस, शिक्षकों एवं बच्चो के बीच फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया। जिसमें येलो हाउस ने अपना कब्ज़ा जमाया। सभी हाउस के भरपुर उत्साह एवं सहयोग सराहनीय रहा। शिक्षकों ने भी अपने खेल के प्रदर्शन से विजय हासिल किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने अपने भाषण में कहा कि आज के वर्तमान समय में खेलकुद को शिक्षा के साथ अनिवार्य किया जाना चाहिए। जिससे कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकें। साथ ही उन्होंने समय के सदुपयोग का उदाहरण देते हुए बहुत ही प्रभावपूर्ण तरीके से अपनी बातें बच्चों के समक्ष रखा। अंत में प्रधानाचार्य ने खेल को समापन करने हुए बच्चों के एवं शिक्षकों के उत्साह को सराहनीय बताया और उन्हे पुरस्कृत किया।












