गणपति आगमन की यूं मनीं खुशियां बॉलीवुड में …

‘गणपति बप्पा मोरया (Ganpati Bappa Morya)’ की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है और गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का 10 दिन तक चलने वाला उत्सव शुरू हो गया है. भगवान गणेश (Lord Ganesh) को प्रसन्न करने के लिए मोदक के भोग तैयार हो रह हैं तो पूरे देश में गणेश पंडाल भी सज गए हैं, और गणपति (Ganpati) भक्तों के घर विराजने लगे हैं. गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) का बॉलीवुड में खास महत्व रहा है, फिल्मों में गणपति के गानों (Ganesh Songs) से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटी के घर में भगवान गणेश का आना खास महत्व रखता है. बॉलीवुड सेलेब्रिटी शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर गणपति को स्थापित किया है और इसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. यही नहीं, माधुरी दीक्षित ने भी गणपति के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है. संजय दत्त के घर पर गणपति बप्पा स्थापित हो चुके हैं.

यही नहीं, माधुरी दीक्षित ने भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली है जिसमें वे गणपति बप्पा के साथ हैं. माधुरी दीक्षित ने अपनी इस पोस्ट के साथ लिखा हैः ‘मोदक, परिजनों के साथ मुलाकात, डांस, म्यूजिक…गणेश चतुर्थी से जुड़ी हर बात मुझे खुशी से भर देती है. प्रार्थना करती हूं कि यह उत्सव का माहौल को आपको हर तरह की खुशी से नवाजे.’

वहीं, सुपरस्टार संजय दत्त के घर पर भी बप्पा विराजमान हो गए हैं. दत्त परिवार के घर गणपति बप्पा के आने की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading