जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी पर जमकर हमला बोला….

पटना : जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी पर जमकर हमला बोला है और कहा है कि मैंने उन्हें नोटिस भेजा है। उन्होंने मुझे भारत बंद के दौरान एजेंट कहा था?मेरे कार्यकर्ताओं ने उत्पात नहीं मचाया था। उन्होंने इसके साथ ही लालू परिवार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लालू को परिवार के लोग मारने में लगे हैं, लालू परिवार नहीं चाहता कि वो रिहा हों।

उन्होंने कहा कि लालू यादव मेरे लिए हमेशा सम्मानित रहे हैं। वो अपने बेटों की वजह से ही आज जेल में हैं। तेजस्वी के बारे में उन्होंने कहा कि वो पार्टी के बड़े नेताओं का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा कि लालू यादव की स्थिति ठीक नहीं और ये सब उनके बेटों की वजह से है। पप्पू ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि क्या वो अपने दम पर चुनाव जीतकर दिखा सकते हैं? साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी तीन जगह से लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।

पप्पू यादव ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक जनगणना रिपोर्ट के आधार पर और  आबादी के आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि 16 से बेटी बचाओ को लेकर पदयात्रा और 20 सितंबर से फर्जी पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ़ आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading