बिहारवासियों के लिए खुशखबरी, इन जिलों में आंधी-बारिश के साथ मानसून की दस्तक

पटना: देश में मानसून ने दस्तक दे दी है, केरल तट पर इसके आने के बाद बिहार में भी लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है. फिलहाल मानसून की बौछार में आकर रूकी हुई है. वहीं प्री मानसून का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है, जिसकी वजह से बिहार का उत्तर पूर्व हिस्सा बारिश से प्रभावित है. इन सभी जिलों में बारिश सक्रिय हो गई है.

Monsoon rains over Kerala likely in next 48 hours, says IMD forecast |  India News - Business Standardकई जिलों में होगी बारिश

जहां एक तरफ उत्तर पूर्व हिस्सा बारिश से प्रभावित है. वहीं दक्षिण पश्चिम बिहार अभी भी गर्म हवाओं और लू की चपेट में हैं. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि जहां उत्तरी हिस्सों के तराई वाले जिलों में आंधी बारिश आसार नजर आ रहे हैं, वहीं अब दक्षिण बिहार के हिस्सों में भी इसकी झलक देखने को मिलेगी.

तेज हावाओं से मौसम होगा सुहाना

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में दरभंगा में न्यूनतम तापमान 22 डीग्री दर्ज किया गया है. वहीं मधुबनी, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और किशनगंज में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

दक्षिण पश्चिम बिहार में गर्मी का कहर

दक्षिण पश्चिम बिहार अभी भी गर्मी की चपेड में है. पिछले 24 घंटों में वैशाली में सबसे ज्यादा तापमान 41.1 डीग्री देखने को मिला है. इसके साथ ही औरंगाबाद, गया, भोजपुर, बक्सर, अरवल, भभुआ, रोहतास और जहानाबाद में आज उमस वाली गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा देगी. वहीं शाम तक लोगों को इससे राहत मिल सकती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading