नहीं रहे रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन ‘रामोजी राव’, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ रहे हैं लोग

हैदराबाद: मीडिया जगत के लिए दुखद खबर है, रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव नहीं रहे. शनिवार सुबह 4:50 बजे उनका निधन हो गया. उनको इस महीने की 5 तारीख को बिगड़ती सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. निधन से कुछ दिन पहले से ही राव स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे. उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित उनके दफ्तर में रखा गया है. जहां परिवार के सदस्य, मित्र और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है.

Imageप्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव के निधन पर दुख व्यक्त किया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा,’श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है. वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी. उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है. अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए. रामोजी राव गारू भारत के विकास के प्रति बेहद भावुक थे. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभ उठाने के कई अवसर मिले. इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.

टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर ट्वीट किया,’कंपनी समूह के चेयरमैन रामोजी श्री राव के निधन से बहुत बड़ा सदमा लगा है.’

चंद्रबाबू नायडू ने आगे कहा, ‘एक साधारण परिवार में जन्मे और असाधारण उपलब्धियाँ हासिल करने वाले रामोजी राव के निधन से गहरा दुःख हुआ. एक अक्षर योद्धा के रूप में श्री रामोजी ने तेलुगु राज्यों और देश में कई सेवाएं प्रदान कीं. उनका निधन न केवल तेलुगु लोगों के लिए बल्कि देश के लिए भी एक बड़ी क्षति है.’ टीडीपी प्रमुख ने आगे कहा, समाज के कल्याण के लिए अथक प्रयास करने की उनकी प्रसिद्धि शाश्वत है. आज ग्रुप कंपनियों की स्थापना से हजारों लोगों को रोजगार मिला है. अपने दशकों के सफर में श्री रामोजी राव ने हमेशा लोगों की भलाई और समाज के कल्याण के लिए काम किया.

श्री रामोजी राव के साथ मेरा 4 दशकों का जुड़ाव था. उनका अच्छे को अच्छा और बुरे को बुरा कहने का अंदाज… मुझे उनके करीब ले आया. समस्याओं से लड़ने में वह मेरे लिए एक प्रेरणा हैं. लोगों को अच्छी नीतियां प्रदान करने में श्री रामोजी के सुझाव और सलाह हमेशा शीर्ष पर रहे. श्री रामोजी के निधन पर उनके परिवार के सदस्यों और ईनाडु ग्रुप ऑफ कंपनीज के कर्मचारियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं प्रार्थना करता हूं कि रामोजी राव की आत्मा को शांति मिले.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading