पटना में बीएसईबी ऑफिस के बाहर नर्सिग अभ्यर्थियों का हंगामा, इंटरव्यू स्थगित होने से हुए आक्रोशित

पटना: राजधानी पटना में बिहार बोर्ड के कार्यालय के पास आज सैकड़ों की संख्या में पहुंचे नर्सिंग अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया है. वहीं, प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों का कहना था कि मंगलवार को इंटरव्यू के लिए डेट जारी किया गया था, लेकिन बिना नोटिस दिए इंटरव्यू कैंसिल कर दिया गया.

पटना में BSEB ऑफिस के बाहर नर्सिग अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, इंटरव्यू स्थगित होने से हुई आक्रोशित - Protest In Patnaकार्यालय के बाहर जमकर हंगामा

ऐसे में इंटरव्यू के लिए पहुंचे नर्सिंग अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड बीएसईबी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया. वहीं, हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने में लग गई. हालांकि थोड़ी देर बाद बिहार बोर्ड के अधिकारियों द्वारा भी काफी समझाने बुझाने के बाद मामले को शांत कराया गया.

4 जून को जारी किया था नोटिस

बता दें कि 4 जून को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से नोटिस जारी करते हुए आउटसोर्सिंग के आधार पर डॉक्टर फिजियोथैरेपिस्ट नर्सिंग स्टाफ की सेवा प्राप्त करने के लिए सूचना प्रकाशित की गई थी. वहीं, इसकी साक्षात्कार की तिथि 11 जून 2024 की निर्धारित की गई थी, जिसे बिना नोटिस दिए स्थगित कर दिया गया. इसके बाद पहुंचे अभ्यर्थियों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया.

अधिक आवेदन के कारण किया स्थगित

वहीं, बिहार बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि 11 जून को निर्धारित इंटरव्यू में काफी अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण स्थगित कर दिया गया था. वहीं, अब इंटरव्यू के लिए 22 जून की तिथि निर्धारित की गई है. साथ साथ सभी प्राप्त आवेदन को शॉर्ट लिस्ट करते हुए अभ्यर्थियों को 19 जून तक सूचना दी जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.