बिहार में मानसून को लेकर आया अपडेट, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी

बिहार : राजधानी समेत प्रदेश में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी व लू का प्रभाव जारी रहेगा। पटना समेत प्रदेश के 26 जिलों में 14 जून तक गर्म पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा। सूर्य के तल्ख तेवर व राजस्थान से आने वाली गर्म हवा से दिन-रात अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पटना सहित गया, सारण, रोहतास, शेखपुरा, गोपालगंज और वैशाली में भीषण गर्मी व लू को लेकर चेतावनी दी है।

Bihar Weather Update 19 February 2023 Temperature rises mercury Motihari  crossed 31 degree Issued Alert of patna gaya Bhagalpur| Bihar Weather  Update: बिहार में चढ़ने लगा पारा, गर्मी ने मारी एंट्री, मोतिहारी में पहुंचा  31 डिग्री सेल्सियस तापमान | Hindi News ...इन 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

जबकि, प्रदेश के छह जिलों के बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद , नवादा, सिवान और अरवल में भीषण (हीट वेव) लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण भागों के एक या दो स्थानों पर आर्द्र दिन रहने की संभावना है।

मानसून को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट

तपती गर्मी से राहत को लेकर लोग अब मानसून की आस लगाए बैठे हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की नई जानकारी के अनुसार मानसून को प्रदेश में आने की संभावना 15-20 जून के आसपास जताई जा रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से देर से आने के आसार है। पूरे प्रदेश में मानसून का प्रभाव जून के अंत होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश के आसार 

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मंगलवार को पटना व आसपास इलाकों का अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 46.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर चौथे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

देश में प्रयागराज सबसे गर्म रहा

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज देश में सबसे गर्म स्थान रहा। यहां पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन 12 जिलों में रहा लू का प्रभाव 

मंगलवार को पटना सहित गया, मुजफ्फरपुर, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, जीरादेई, अरवल एवं रोहतास के बिक्रमगंज में लू का प्रभाव बना रहा। वहीं, शेष भागों में पछुआ के कारण गर्म दिन बना रहा।

मानसून के आने का इंतजार

भीषण गर्मी व लू के प्रभाव से लोगों के साथ जीव-जंतुओं का भी बुरा हाल है। घरों में दिन-रात लोग एसी में रहने को मजबूर हैं। वहीं घरों में लगे पंखे व कूलर से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शहर के चौक- चौराहे पर लगे पेड़-पौधे भी गर्मी के कारण झुलस रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading