सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने डीईओ से मांगी 4 बड़ी जानकारी

बिहार में सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण एक लाख 87 हजार 818 नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे शिक्षकों की चरणबद्ध तरीके से काउंसलिंग होगी। शिक्षा विभाग के इस कदम को नियोजित शिक्षकों के लिए खुशखबरी मानी जा रही है।

Bpsc tre 3 exam 2024 date released bihar teacher recruitment exam start  from 15 march | BPSC TRE 3 Exam Date: तीसरे बिहार शिक्षक भर्ती की परीक्षा  तारीख घोषित, 15 मार्च सेशिक्षा विभाग ने DEO से मांगी 4 बड़ी जानकारी

इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों से विषयवार स्वीकृत बल, कार्यरत बल एवं रिक्त पदों तथा वर्गवार नामांकित छात्र-छात्राओं के बारे में पूरा ब्योरा जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) से मांगा है।

ब्योरा 25 जून तक उपलब्ध कराना अनिवार्य

यह ब्योरा ई-मेल पर शिक्षा विभाग को 25 जून तक उपलब्ध कराना अनिवार्य है।  सक्षमता परीक्षा में कक्षा 11वीं से 12वीं के पांच हजार 313, कक्षा नौवीं से 10वीं के 20 हजार 354, कक्षा छठी से आठवीं के 22 हजार 941 और कक्षा पहली से पांचवीं के एक लाख 39 हजार 10 शिक्षक उत्तीर्ण हैं। काउंसिलिंग के बाद ये सभी विशिष्ट शिक्षक बनने वाले हैं।

इन शिक्षकों से 3 जिलों के विकल्प लिए गए थे

इन शिक्षकों से सक्षमता परीक्षा का फार्म भरते वक्त ही तीन जिलों के विकल्प लिए गए थे। इन शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा में मिले अंक एवं आरक्षण के आधार पर जिला आवंटित किए गए हैं। ये शिक्षक विद्यालय आवंटित होने और योगदान की तिथि से विशिष्ट शिक्षक बन जाएंगे और इन्हें राज्यकर्मी का दर्जा भी मिल जाएगा।

आचार संहिता के चलते काउंसलिंग को रोक दिया गया था

बता दें कि पहले लोकसभा चुनाव के दौरान ही सक्षमता पास नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग की तैयारी थी। लेकिन, आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर काउंसिलिंग के लिए शिक्षा विभाग ने राज्य निर्वाचन कार्यालय से अनुमति मांगी थी। लेकिन, काउंसलिंग की अनुमति नहीं मिली। इसके साथ ही यह तय हो गया था कि काउंसिलिंग आचार संहिता की समाप्ति के बाद होगी। काउंसिलिंग में नियोजित शिक्षकों के उन प्रमाण-पत्रों एवं कागजातों का सत्यापन होना है, जो उनके द्वारा सक्षमता परीक्षा के आनलाइन फार्म भरते वक्त दिए गए थे।

जल्द जारी होगा काउंसिलिंग संबंधी शिड्यूल

शिक्षा विभाग द्वारा सक्षमता पास नियोजित शिक्षकों की काउंसिलिंग संबंधी शिड्यूल शीघ्र जारी किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने शिड्यूल को अंतिम रूप दे दिया है। यही कारण है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा की ओर से मंगलवार को सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्यालयवार शिक्षकों की रिक्तियों को ब्योरा निर्धारित तिथि तक उपलब्ध कराएं।

इसके लिए विभाग ने ई-मेल से सभी जिलों को एक फार्मेट जारी किया गया जिसमें कक्षा पहली से पांचवीं, कक्षा छठी से आठवीं, कक्षा नौवीं से 10वीं और कक्षा 11वीं से 12वीं तक के लिए विद्यालयवार, विषयवार स्वीकृत बल, कार्यरत बल एवं रिक्त पदों की संख्या तथा वर्ग समूहवार नामांकित विद्यार्थियों की संख्या को भरकर शिक्षा विभाग को भेजना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading