पटना में अगले 3 दिनों तक के सभी कोचिंग संस्थान बंद, प्रचंड गर्मी के कारण डीएम का आदेश जारी

पटना: इन दिनों बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है. सूर्य की किरणें अपनी प्रचंड तापिश से शरीर झुलसा रही है. ऊपर से वातावरण में आद्रता की मात्रा अधिक होने के कारण वास्तविक तापमान से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान की अनुभूति हो रही है. अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री जा रहा है. ऐसे में पटना जिला के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने अगले तीन दिनों के लिए 13 जून से 15 जून तक के लिए जिले के सभी कोचिंग संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधि बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है.

coaching-centres-cannot-enroll-students-below-16-years-government new  guidelines - 16 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स नहीं जा सकेंगे कोचिंग, वरना 1  लाख का जुर्माना, सरकार का बड़ा ...3 दिनों के लिए पटना में कोचिंग संस्थान बंद

पटना डीएम की ओर से जारी किए गए निर्देश पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार के मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बिहार को लेकर जो हीट वेव का अलर्ट है, उसको देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक के माध्यम से प्रदेश के सभी स्कूल 11 जून से 15 जून तक के लिए अवकाश घोषित कर दिए गए हैं. जिलाधिकारी ने अपने निर्देश पत्र में कहा कि कोचिंग संस्थान इस दौरान ऑनलाइन माध्यम से अपनी कक्षाओं का संचालन कर सकते हैं.

बिहार में लू के कारण अलर्ट जारी

वहीं, यदि मौसम विभाग की बात करें तो मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया, ‘अगले 48 घंटे तक के लिए बिहार में हीट वेव का अलर्ट है. उत्तर पश्चिम दक्षिण पश्चिम दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में रेड अलर्ट है तो अन्य जिलों में येलो अलर्ट है. इस मौसम में गर्मी से बचाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग के बताए गए निर्देशों पर अमल करने की जरूरत है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading