इस शर्त पर प्रशांत किशोर देंगे सीएम नीतीश का साथ, सुर्ख़ियों में पीके का यह बयान

जन सुराज के सूत्रधार और देश के जाने-माने विश्लेषक प्रशांत किशोर इन दिनों अपने बयानों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले उन्होंने चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की थी, वहीं अब पीके ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने एक शर्त रख दी है। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित जन सुराज के कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर नीतीश कुमार बिहार के हर जिले में एक-एक फैक्ट्री लगाएंगे तो हम उनका समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

नीतीश कुमार की याददाश्त पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, कहा-कहना कुछ चाहते  हैं; बोल कुछ और देते हैं... - Prashant kishore raised questions on nitish  kumar memory age attacks ...नीतीश कुमार पर PK का निशाना

प्रशांत किशोर ने कार्यक्रम में नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा। किशोर ने कहा कि अभी दो दिन पहले आप सब लोगों ने टीवी पर देखा होगा प्रधानमंत्री मोदी  के बगल में कौन बैठा था, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

पीके ने कहा, “आप जान लीजिए बिना हम लोगों की ताकत के दिल्ली में सरकार नहीं बन सकती, लेकिन नीतीश बाबू तो मंत्रालय की बातें कर रहे हैं। नीतीश बाबू यह नहीं बता रहे हैं कि भैया ऐसी व्यवस्था बनाओ कि गुजरात में फैक्ट्री लगे या नहीं, पहले मोतिहारी या छपरा में कंपनी लगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading