बकरीद 17 जून को है। इसके मद्देनजर 18 जून को आयोजित होने वाली एसटीइटी 2024 (प्रथम) तथा डीएलएड के प्रथम वर्ष की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डीएलएड सत्र 2023-25 के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 से 25 जून तक निर्धारित है।

इसी क्रम में 17 जून को बकरीद के मद्देनजर अभ्यर्थियों के हित में डीएलएड के प्रथम दिन की परीक्षा अर्थात दिनांक 18 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा को समिति द्वारा स्थगित कर दिया गया है। उक्त तिथि की परीक्षा के आयोजन के संबंध में सूचना बाद में दी जायेगी।

19 जून से शेष परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही आयोजित की जायेगी। इसके साथ ही एसटीइटी 2024 (प्रथम) के तहत 18 जून को आयोजित पेपर-2 (वर्ग 11-12) की परीक्षा को भी समिति द्वारा उक्त कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस स्थगित परीक्षा के आयोजन की तिथि के संबंध में सूचना बाद में दी जायेगी।











