नीट यूजी पेपर लीक: एनटीए के ईओयू को भेजे गए आधे अधूरे जवाब पर उठने लगे सवाल

बिहार में नीट (यूजी) पेपर लीक मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को परीक्षा संचालन करने वाली एजेंसी एनटीए (नेशनल टेस्टिंग काउंसिल) ने आधा-अधूरा जवाब भेजा है। ईओयू के दो से तीन रिमाइंडर के बाद एनटीए ने बुधवार की देर रात ई-मेल के जरिए अपना जवाब भेजा। हालांकि, यह जवाब नाकाफी है। ऐसे में ईओयू एक बार फिर एनटीए को पत्र लिखकर स्पष्ट जवाब की मांग करेगा।

NEET result 2022: बिहार के अंकित कुमार ने नीट परीक्षा में मारी बाजी, यहां  देखें बिहार13 लोगों को किया गया था गिरफ्तार

नीट की परीक्षा पांच मई को आयोजित की गई थी। पटना में परीक्षा से पहले ही पटना के खेमनीचक समेत आसपास के इलाकों में छात्रों को प्रश्न-पत्र रटवाने का मामला सामने आया था। इसे लेकर बोर्ड कॉलोनी समेत कई इलाकों से चार अभ्यर्थियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

ईओयू ने एनटीए से कई बिंदुओं पर मांगे थे जवाब 

इस पूरे मामले की प्राथमिकी शास्त्रीनगर थाने में दर्ज की गई थी, जिसके जांच की कमान बाद में ईओयू ने संभाल ली। ईओयू ने इसी पेपर लीक मामले में एनटीए से कई बिंदुओं पर जवाब मांगे थे। इसमें परीक्षा संचालन की प्रक्रिया और उसमें प्रमुख भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों की जानकारी भी मांगी गई थी। प्रश्न-पत्र की छपाई से लेकर उसके परीक्षा केंद्रों तक परिवहन आदि की जानकारी भी मांगी गई थी। सूत्रों के अनुसार, एनटीए ने ईओयू को सिर्फ कुछ अभ्यर्थियों के रोल कोड और प्रवेश-पत्र से जुड़ी जानकारी भेजी है। बाकी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में ईओयू फिर से इन सारे सवालों के जवाब के लिए एनटीए को पत्र लिखेगा, ताकि जांच की गति तेज हो सके।

दूसरे राज्य से बिहार पहुंचा लीक प्रश्न-पत्र

ईओयू सूत्रों के अनुसार, प्राथमिकी जांच में नीट का प्रश्न-पत्र बिहार से लीक होने की आशंका कम है। संभावना जताई जा रही है कि राजस्थान या हरियाणा से लीक प्रश्न-पत्र वाट्सऐप के माध्यम से बिहार के सॉल्वर गिरोह तक पहुंचा। इसके बाद नीट के परीक्षार्थियों से मोटी राशि में सौदा कर उन्हें परीक्षा से पहले एक निजी स्कूल में जमा कर प्रश्न-पत्र रटवाए गए।

सभी पेपर लीक के तार आपस में जुड़े

राज्य में पिछले एक साल में जितनी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, उन सभी के तार आपस में जुड़े दिख रहे हैं। नीट के अलावा, बीपीएससी के द्वारा आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा और सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े सॉल्वर गिरोह के सदस्यों का आपसी कनेक्शन सामने आया है। इस गिरोह के सदस्य बिहार के अलावा, झारखंड, उत्तरप्रदेश, बंगाल, दिल्ली जैसे राज्यों में भी सक्रिय हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा में गिरफ्तार मास्टरमाइंड डॉ. शिव के साथ उसके रिश्तेदारों और सहयोगियों की संलिप्तता नीट पेपर लीक में भी सामने आ रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.