बिहार के कई गांव जलमग्न, नेपाल में बारिश से उफनाई बकरा नदी

उत्तर पूर्वी बिहार के अररिया जिले में बहने वाली बकरा नदी इन दिनों बाढ़ का कहर देख रही है। इसका कारण नेपाल के तराई क्षेत्र में होने वाली भीषण बारिश है। इस तेज बर्षा के चलते देर रात वहां से पानी छोड़ा गया। पानी की अधिकता के कारण पलासी प्रखंड से होकर बहने वाली बकरा नदी अचानक उफना गई। बकरा नदी में अचानक पानी के इतने तेज बहाव से जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि हो गई। इस बढ़े पानी नें निचले इलाके के आधा दर्जन गांव को अपनी जद में ले लिया। दरअसल बाढ़ नुमा यह पानी पलासी प्रखंड के धर्मगंज पंचायत स्थित आधा दर्जन से अधिक गांवों में प्रवेश कर गया। ये सभी गांव सामान्य तौर पर निचले इलाके में बसे थे, इस कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।

Hindi] बिहार में बाढ़ का फिर से दिख सकता है तांडव, कई इलाकों में मूसलाधार  वर्षा का ख़तरा / [Hindi] Bihar flood may worsen in the coming days as  intense Monsoon rainsबाढ़ ने लोगों के आम जनजीवन को प्रभावित किया है। सड़के, स्कूल, पंचायत घर, घरों में जगह जगह पानी घुस गया है। कई लोगों के घरों में रखा अनाज भी भीग गया है। इस बाढ़ के कारण धर्मगंज से बेलगच्छी जाने वाली सड़क पर दो से ढाई फीट तक पानी बह रहा है। लोगों की आवाजाही लगभग थम सी गई है। घरों से निकलने के लिए लोग पहले सोच रहे हैं कि कहीं जाया जाए या नहीं। 

भटाबाड़ी स्कूल कैंपस में भी पानी घुस गया है। इससे पढ़ने-लिखने के लिए बच्चों और अध्यापकों को अच्छी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों के बीच अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। इधर पलासी सीओ सुशील कांत सिंह ने बताया कि हम इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। कर्मचारियों को ग्राउंड पर भेजा गया है। वे स्वंय इस पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को होने से रोका जा सके।

इसके कारण धर्मगंज से बेलगच्छी जाने वाली सड़क पर दो से ढाई फीट पानी बह रहा है। भटाबाड़ी स्कूल कैंपस में घुसा पानी घुसा है। इससे वहां पठन पाठन कार्य प्रभावित हुई है। इससे ग्रामीणों के बीच अफरातफरी का माहौल है। इधर पलासी सीओ सुशील कांत सिंह ने बताया कि पूरे मामले पर उनकी नजर है। कर्मचारी को क्षेत्र भेजा गया है। वे खुद इसका मानीटरिंग कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading