बार-बार कट रही बिजली से उपभोक्ता परेशान, सामने आई ये बड़ी दिक्कत

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट मीटर में नेटवर्क की समस्या के चलते उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर में मोबाइल का सिम लगा हुआ है। जहां पर नेटवर्क की समस्या रहती है, वहां नेटवर्क कटने पर बिजली के साथ उसका नन कम्युनिकेशन यानी तालमेल खराब होने से बिजली बंद हो जा रही। हर रोज किसी न किसी उपभोक्ताओं की शिकायत आ रही। लेकिन विभाग के अधिकारी इसको सही नहीं करवा पा रहे हैं।

UPPCL big relief to electricity consumers । यूपी वालों को बिजली विभाग ने दी बड़ी राहत, भारी बकाया बिल का 25% देकर चालू होगा कनेक्शन - India TV Hindiभीषण गर्मी में बिजली कटने से उपभोक्ता परेशान

विभिन्न बिजली कार्यालयों में नन कम्युनिकेशन की समस्याएं के कारण बिजली कटने पर हर दिन लोगों की शिकायत आ रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटने उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी?

सेक्योर कंपनी के अधिकारी का कहना है कि स्मार्ट मीटर में नन कम्युनिकेशन बहुत न के बराबर है। ऐसी समस्या आने पर फील्ड में काम कर रहे सेक्योर के कर्मी वहां जिस मोबाइल कंपनी का नेटवर्क होता है, वैसा सिम लगा देते हैं, उसके बाद सही हो जाता है।

घंटों परेशान रहे उपभोक्ता

एक उपभोक्ता  द्वारा मंगलवार को इसकी शिकायत सरैयागंज सहायक विद्युत अभियंता से की गई। उन्होंने सेक्योर कंपनी के फिल्ड में काम कर रहे एक व्यक्ति को फोन कर उनके घर भेजा, उसके बाद सही कर दिया गया। इस दौरान कई घंटे तक उपभोक्ता परेशान रहे।

क्या कहते हैं उपभोक्ता ?

उपभोक्ता ने कहा कि बिजली कटने पर लगा कि रिचार्ज खत्म हो गया। 2000 का रिचार्ज कराने पर भी बिजली नहीं, तब बिजली कार्यालय में आना पड़ा। उनका कहना था कि अगर रात को इस तरह नन कम्युनिकेशन हो जाएगा तो पूरी रात गर्मी में जगकर रहना पड़ेगा।

क्या कहते हैं विभाग के अधिकारी?

विद्युत अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस तरह के केस बहुत कम आ रहे हैं। वैसे इसकी जानकारी से पटना मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। वैसे उपभोक्ता द्वारा जानकारी देने पर तुरंत सही करा कर लाइन चालू कर दिया जाता है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.