नियोजित शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। जिले के नियमित व नियोजित शिक्षकों के दो वर्षों से महंगाई भत्ता का भुगतान लंबित है। इसको लेकर रविवार को परिसदन में एमएलसी डॉ. मदन मोहन झा को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से ज्ञापन सौपा गया।शिक्षक संघ के नेताओं ने बताया कि शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपा है। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

शिक्षक संघ के नेताओं ने बताया कि शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपा है। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। स्कूल प्रबंधन के बिना अधियाचना के एजेंसी के माध्यम से विद्यालयों में जबरन डेस्क, बेंच, शौचालय, प्रयोगशाला में उपयोग में लाये जाने वाले उपकरण दिया जा रहा है। दबाव डालकर एचएम के द्वारा गुणवत्तापूर्ण संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जा रहा है।

इन लाभों से शिक्षकों को रखा गया वंचित
इन्होंने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के अधिसूचना संख्या 19300, दिनांक 13 दिसंबर 23 में निहित प्रावधान के तहत राजकीयकृत माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के परिचारियों का उच्चत्तर पद का प्रभार (वेतन सहित) के लाभ से वंचित रखा गया है। शिक्षकेत्तर कर्मियों को एसीपी लाभ से वंचित रखा गया है। ज्ञांपन सौंपने वालों में अध्यक्ष फैयाज अहमद, सचिव शंभू झा, गौरी मिश्र सहित अन्य संघ के नेता शामिल थे।








