मुजफ्फरपुर: महाकाल सेवा दल द्वारा उज्जैन के तर्ज पर 21 जुलाई को निकाली जाएगी भव्य पालकी शोभायात्रा

मुजफ्फरपुर में  महाकाल सेवा दल की ओर से सरैयागंज स्थित महाकाल सेवा दल कार्यालय में श्रावणी मेले को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता आकाश चौधरी ने की। वहीं अध्यक्ष आकाश चौधरी ने बताया  कि अगले महीने के प्रथम सप्ताह से श्रावण माह की शुरुआत हो रही है।

जिसे देखते हुए बैठक कर यह निर्णय लिया गया है कि विगत सात वर्षो से दल की ओर से शहर मे उज्जैन के तर्ज़ पर शोभायात्रा निकाली जा रही है। उसी प्रकार इस वर्ष भी पहली सोमवारी की पूर्व संध्या पर 21 जुलाई को शहर में उज्जैन के तर्ज पर भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें विभिन्न प्रकार के देवी देवताओं की प्रतिमा कोलकाता के कारीगर द्वारा बनाई जा रहीं हैं। इस शोभा यात्रा के दौरान झाँकी की प्रस्तुति की जाएगी जिसे लेकर  उज्जैन से ढोल झाल मृदंग मंगाया जा रहा है ताकि पालकी यात्रा की शोभा और अधिक बढ़ाई जा सके।

अध्यक्ष आकाश चौधरी ने कहा कि दल के सभी सदस्यों ने  बाबा गरीबनाथ धाम में आये श्रदालुओं को तन मन से सेवा करने का संकल्प लिया है। शहर के आमगोला स्थित शुभ आमंत्रण विवाह भवन मे दूसरी और तीसरी सोमवारी की पूर्व शिविर लगाई जाएगी। जिसमे दल की और से मेडिकल टीम ,गर्म पानी,ढंडा पानी,चाय,बिस्किट, फलाहार,प्रसाद रूपी भोजन, तथा संध्या को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मौके पर अरविन्द सिंह,रमेश रत्नाकर, नथुनी महतो,अजीत पटेल, कुनाल श्रीवास्तव, कुनाल पटेल, रामजी महतो, उज्जवल सहनी ,प्रकाश चौहान,प्रवीण चौधरी, अमरनाथ चौधरी,महेश श्रॉफ,ओम प्रकाश गुप्ता,भारत भूषण राकेश जी, युवराज चौहान, अमित चौहान,राजु भोजपुरीया,काशी जी, दीपक, सुधीर,ओमप्रकाशडूबे, पंकज कुमार,अशोक कुमार, वीरेंद्र जी,रत्न राज,सुधीर सिंह,दीपक, अभिनंदन, इंद्र, रौशन, आशीष, आयुष,रमेश कुमार, शिवम गुप्ता सहित कई अन्य सदस्यगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading