मुरेठा खोले जाने पर पीके का सम्राट चौधरी पर तंज, कहा- ‘उनका लक्ष्य सिर्फ उप-मुख्यमंत्री बने रहना है’

पटना: जन सुराज पदयात्रा के शिल्पकार प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को घेरते हुए कहा कि बिहार में उप-मुख्यमंत्री बने रहने के लिए सम्राट चौधरी ने अपना गर्दन कटवा दिया। अररिया पहुंचें प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आप जिस नेता की बात कर रहे हैं, उन्होंने एक मुरेठा बांधा था जिनका नाम है सम्राट चौधरी।

Bihar Politics: 'सम्राट चौधरी को ही देख लीजिए, इनके पिता शकुनी...';  परिवारवाद की राजनीति पर भड़के प्रशांत किशोर - Prashant Kishor angry on  family politics targets samrat choudhary ...

आज से कुछ महीने पहले उन्होंने कहा था कि मैं जब नीतीश कुमार को पद से हटा दूंगा तब जाकर मैं मुरेठा खोलुंगा। बीते दिन जाकर उप-मुख्यमंत्री बनने की लालच में अपना सर और मुरेठा दोनों को कुर्बान कर दिया। सम्राट चौधरी का तो एक ही लक्ष्य था नीतीश कुमार को हराना, मगर देखिए अब उनका लक्ष्य सिर्फ उप-मुख्यमंत्री बने रहना है।

बिहार में सम्राट चौधरी कोई नए नेता नहीं हैं। पिछले मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे कौन सा इन्होंने तोप मार लिया था? भाजपा वाले बड़ी बात करते हैं परिवारवाद की आप हमें बताएं कौन हैं सम्राट चौधरी शकुनी चौधरी के लड़के हैं। लालू जी के सरकार में मंत्री थे तो नीतीश कुमार के भी सरकार में मंत्री थे। मांझी जी जब मुख्यमंत्री बने तब भी वो मंत्री बन गए। सम्राट चौधरी आसमान से अवतरित नहीं हुए हैं।

आने वाले विधानसभा में इसका सबसे बड़ा खामियाजा नीतीश कुमार को होगा। राजनीतिक तौर पर नीतीश कुमार पहले से ही मरे हुए सांप हैं उनको जो भी अपने गले में डालेगा वो बैठ जाएगा। नीतीश कुमार तो खुद डूबे हुए हैं जो उनके साथ जाएगा वो भी डूब जाएगा।

         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading