भागलपुर जिले के 2005 स्कूलों में से 28 स्कूलों द्वारा ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर गुरुवार को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराया गया। इसको लेकर शिक्षा विभाग द्वारा नाराजगी जाहिर की गई।डीपीओ एसएसए मु. जमाल मुस्तफा ने 28 स्कूलों से संबंध रखने वाले सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक व स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया है।
28 स्कूलों पर होगी कार्रवाई
जारी सूची में नगर निगम के नौ, नाथनगर के एक, सन्हौला के पांच, शाहकुंड के तीन, सुल्तानगंज के चार, गोराडीह के पांच, जगदीशपुर व कहलगांव के एक-एक स्कूल शामिल हैं। डीपीओ ने कहा कि जल्द से जल्द से स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना प्रारंभ किया जाए। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही बरते जाने पर पर बीईओ, बीपीएम व बीआरपी तथा संबंधित स्कूल से संबद्ध प्रखंड स्तरीय कर्मियों समेत प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई होगी।




