चूहे का शिकार कर स्कूल के स्टोर रूम में आराम फरमा रहा था वि’षैला कोबरा

बगहा: बिहार के बगहा के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनिया में पठन पाठन के दौरान एक विशालकाय कोबरा निकलने से विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई. प्रधानाध्यापक ज्ञानी राम के सूझ बूझ से कोई हादसा नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि जहरीला गेहूंअन सांप भोजन की तलाश में स्टोर रूम में घुस गया था और वहां एक चूहे का शिकार कर आराम फरमा रहा था. तभी बच्चों की नजर उस सांप पर पड़ गई जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना शिक्षकों को दी.

How to survive a cobra bite – or better yet, avoid one entirely | CNNबगहा में स्कूल में कोबरा

दरअसल लगातार हो रही बारिश के कारण खेत और निचले जगहों पर पानी भर गया है. लिहाजा सांपों के बिल भी पानी से लबालब हैं और वे अपने लिए ऊंची जगहों पर सुरक्षित ठिकाना और अपना भोजन तलाश रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार के दिन विद्यालय के स्टोर रूम में यह कोबरा पाया गया.

बक्से के पीछे छुपा था

एचएम ज्ञानी राम ने बताया कि बारिश के बीच स्टोर रूम की साफ सफाई हो रही थी. तभी अचानक एक विशाल कोबरा सांप दिखाई दिया, जिसके बाद बगल के गांव के रहने वाले व्यास यादव को बुलाया गया. इस बीच सांप एक बक्से के पीछे जाकर छुप गया.

स्नैक कैचर ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

स्नैक कैचर ब्यास यादव ने बताया कि यह विशाल कोबरा गेंहुअन प्रजाति का सांप है जो काफी विषैला होता है. इसके डंक मारने की स्थिति में अगर इंसान को तत्काल समुचित उपचार नहीं कराया गया तो पीड़ित व्यक्ति की जान जा सकती है. कोबरा ने चूहे को निगलने के बाद उसे बाहर फेंक दिया. हालांकि तब तक चूहे की मौत हो चुकी थी, लेकिन गेहूंअन सांप का आहार छीन गया. इधर बच्चों और शिक्षकों के साथ अनहोनी होने से बच गई.

         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.