अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए बिहार के इन दो नेताओं को मिला निमंत्रण

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने पुत्र अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को आमंत्रित किया है। शादी 12 जुलाई को मुंबई में है।

Anant Ambani- Radhika Merchant's wedding date revealed | अनंत अंबानी-  राधिका मर्चेंट का फेक वेडिंग कार्ड वायरल: गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग  सेरेमनी होने की ...

शादी समारोह के लिए अंबानी परिवार ने देश की प्राय: सभी प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया है। लालू प्रसाद से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों वे शायद समारोह में न जाएं। ऐसी स्थिति में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समारोह में शामिल हो सकते हैं।

हिंदू रीति रिवाज से होगी शादी

पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए, शादी के उत्सव कीयोजना बनाई गई है। शादी का कार्यक्रम शुक्रवार, 12 जुलाई को होगा। इस मौके पर मेहमानों को पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर आने की गुजारिश की गई है।शादी का कार्यक्रम शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेगा। अंतिम कार्यक्रम, मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन, रविवार, 14 जुलाई को निर्धारित है।

         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.