लालू यादव सरकार गिरने की कब-कब भविष्यवाणी करेंगे? चिराग पासवान ने बतायी तारीख

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लालू यादव के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगस्त महीने में केंद्र की सरकार गिर जाएगी. चिराग ने कहा कि पांच साल तक राजद क्या कर रही थी, यह लोकसभा चुनाव में ही पता चल गया. सिर्फ चार सीट राजद जीत पाई.

Lalu Yadav के साथ हो गया 'खेला', Chirag Paswan का हाथ थाम सकता है ये दिग्गज  नेता; सियासी अटकलें तेज - rama singh may join chirag paswan ljpr big  setback to rjdचिराग का लालू पर हमला

चिराग पासवान ने कहा कि लालू जी अपने कार्यकर्ताओं को उलझाकर रखना चाहते हैं. उन्हें भरोसा दिलाते रहते हैं कि वो दल छोड़कर नहीं भागे. अभी बोले हैं अगस्त में केंद्र सरकार गिरेगी. फिर बोलेंगे दिसंबर में गिरेगी, फिर कहेंगे अगले साल गिरेगी. फिर डेढ़ साल बाद बोलेंगे सरकार गिर रही है. लालू यादव अगले पांच साल तक यही करते रहेंगे.

‘कार्यकर्ताओं को उलझाने की कोशिश कर रहे’

चिराग पासवान ने आगे कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ हम लोग काम कर रहे हैं. कोई कुछ कहे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. एनडीए मजबूत है जिन लोगों को अपने लोगों को पार्टी से खिसकने का डर लग रहा है, वही लोग कुछ से कुछ बोलकर कार्यकर्ताओं को रिझाने में लगे हैं.

तेजस्वी को चिराग का जवाब

चिराग से जब सवाल किया गया कि राज्य के कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी लगातार ट्वीट कर रहे हैं, चिराग ने कहा कि राज्य में नीतीश जी के नेतृत्व के सरकार चल रही है. जहां भी अपराध हो रहे है कार्रवाई हो रही है. इन लोगों को अपने समय का याद नहीं है और कुछ से कुछ बोलते हैं. अपराध को लेकर अब कोई समझौता नहीं होता है. अपराधी सीधे जेल जा रहे हैं.वहीं उन्होंने कहा कि राज्य में पुल गिरने की जो घटना हुई है उसको लेकर भी जांच चल रही है, दोषियों पर कार्रवाई भी हो रही है.

         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.