मुजफ्फरपुर: 5 से 8 जुलाई 2024 तक हिमाचल के मंडी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 7वीं नेशनल सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) फेडरेशन कप -2024 में बिहार के खिलाड़ियों ने 14 गोल्ड, 5 सिल्वर व 1ब्रांज कुल 20 मेडल के साथ ऑल इंडिया में दूसरे स्थान प्राप्त कर उपविजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है।

इसके साथ ही बिहार टीम के मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सवात् संघ के अध्यक्ष हंशराज नामसौत के द्वारा उपविजेता ट्राफी के साथ बेस्ट कोच ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा गया।

बता दें कि इसबार बिहार से तीन खिलाड़ियों का चयन बेस्ट फाइटर ऑफ इंडिया अवार्ड के लिए हुआ है। जिसमें जूनियर बेस्ट फाइटर रितेश रंजन, यूथ बेस्ट फाइटर काशिफ हुशैन व सिनियर बेस्ट फाइटर ऑफ इंडिया का खिताब का ताज नाशिर फिरोज के सिर सजा है। इसके साथ ही बिहार टीम के साथ गए टीम मैनेजर सेंडाई सुनील कुमार को प्रमाणपत्र व पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

पदक विजेता खिलाड़ीयों कि सूची
गोल्ड मेडल- अदिति सिंह, श्रीष्टी भारद्धाज, अदिति ठाकुर, आकाश राजा, मोहम्मद अदनान हाशमी, विराट राज, उज्जवल कुमार, सौरभ कुमार, आयुष्मान अभिमन्यु, यश राज, आदित्य गौतम, नासिर फिरोज, मो० नुरैन कौसर व काशिफ हुसैन।

सिल्वर मेडल
शीजा अफरोज़, ज्योति कुमारी, उपासना आनंद, नीरज कुमार व आशिष कुमार
ब्रांज मेडल
रितेश रंजन



