जल्द तूफानी रफ्तार से दौड़ेगी पांचवी वंदे भारत एक्सप्रेस, अब पटना से टाटानगर की दूरी महज 7 घंटे में होगी तय

पटना: पूर्व मध्य रेलवे पटना से टाटानगर तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. इसको लेकर जोन की ओर से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था. जिस पर बोर्ड के शीर्ष अधिकारी अभी मंथन कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो कभी भी इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलती है तो पटना से टाटानगर के बीच जल्द वंदे भारत की सेवा शुरू हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस रूट पर 08 कोच की चेयरकार वंदे भारत चलाने की योजना है. जिसकी स्पीड 130 से 160 किमी प्रति घंटे रहेगी. पटना से टाटानगर की दूरी वंदे भारत मात्र 07 घंटे में तय करेगी.

Indian Railway 5th Vande Bharat Express Train will run from 11 november on  Chennai Mysuru via Bengaluru know Detail | Vande Bharat Express: नवंबर के  महीने में शुरू होने जा रही है 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस! जानें ट्रेन की  टाइमिंग और पूरा शेड्यूल

पटना से टाटानगर के लिए अगर वंदे भारत एक्सप्रेस मिलती है तो यह पटना के लिए 5वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात होगी. इसके पूर्व पटना से रांची, पटना से कोलकाता, पटना से न्यू जलपाईगुड़ी और पटना से अयोध्या होते हुए लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है.

चक्रधरपुर डिवीजन में होगा मेंटेनेंस
दक्षिण पूर्व रेलवे जोन का चक्रधरपुर रेल डिवीजन इस वंदे भारत की देखरेख करेगा. चक्रधरपुर में ही इसका मेंटेनेंस कार्य भी होगा. अधिकारियों के मुताबिक टाटानगर में रेलवे की सिक लाइन में मेंटेनेंस सेंटर बनाने का काम चल रहा है. वहां के पुरानी वाशिंग लाइन में ट्रेन के कोच की देखरेख की योजना बनाई गई है. जबकि प्राइमरी मेंटेनेंस पटना में प्रस्तावित पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा.

बताते चलें कि वर्तमान में आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्स, टाटा-बक्सर एक्स और टाटानगर के लिए जाती है. वहीं, बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलती है. टाटानगर से पटना की रेल मार्ग से दूरी 500 किलोमीटर है. इन तीनों नियमित ट्रेनों को यह दूरी तय करने में 10 से 11 घंटे लगते हैं. लेकिन, वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने से यह दूरी मात्र 7 घंटे में तय की जा सकेगी.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading