बिहार: ANM के अनिश्चितकालीन हड़ताल से अस्पताल में भर्ती मरीजों की बढ़ी परेशानी

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर तैनात एनएसएम अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं। नर्सों के हड़ताल पर जाने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है और मरीज निजी अस्पतालों का रूख कर रहे हैं।

 

इस दौरान हड़ताली एएनएम ने बताया कि वह लोग पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं। अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करते रही हैं लेकिन मानदेय काफी कम है। मंहगाई के इस दौर में परिवार का भरण-पोषण काफी कठिनाई से होता है, इसलिए समान काम समान वेतन लागू करते हुए सेवा स्थाई की जाए। फेश अटेंडेंश बनाने की बाध्यता समाप्त की जाएं।

हड़ताल पर गईं एनएचएम ने बताया कि जब तक फेश अटेंडेंश (एफआरएएस) का निर्णय वापस नहीं लिया जाएगा तब-तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। इमरजेंसी सेवा को छोड़कर आरआई, ओपीडी सहित अन्य सेवा बांधित रहेगी। उन्होंने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपकर मांगों पर जल्द से जल्द विचार करने को कहा है।

         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading