मुजफ्फरपुर: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओ से किया संवाद

मुजफ्फरपुर: बुधवार को गायघाट के बेनीबाद में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओ से संवाद किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सहनी ने किया। संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि गरीबों की हकमारी करने वाले अधिकारी बख्शे नही जाएंगे। बिहार सरकार और केंद्र सरकार के साझा प्रयास से गरीबी उन्मूलन के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है।

गायघाट प्रखंड में मनरेगा योजना में अधिकारियों द्वारा लूट की शिकायत पर मंत्री ने कहा कि जदयू कार्यकर्ता सभी कार्यों की निगरानी करें और भ्रष्ट अधिकारियों की सूचना दे, ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर जदयू नेता प्रभात किरण के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने फूल माला से स्वागत किया।

उपस्थित नेताओ मे प्रभात किरण, जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, मुखिया दिनेश राय, राम सज्जन राय, युवा जदयू अध्यक्ष राजा यादव, राम ललित रत्नाकर, महेश सहनी, दिलीप कुमार सिंह, छोटू कुमार यादव, भाजपा नेता बिकाऊ यादव,संजय राय आदि प्रमुख थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading