मुजफ्फरपुर : 12 जुलाई को अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए बेतिया जिले के अभ्यर्थी सेना बहाली में होंगें शामिल

सेना भर्ती रैली में मुजफ्फरपुर भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले पूर्वी चंपारण जिले के अभ्यर्थी अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए चक्कर मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। गर्मी का मौसम होने के वावजूद भी उम्मीदवारों का जोश और जुनून उच्च स्तर का देखने को मिला। आज भी बढ़ी संख्या में लगभग 920 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। गर्मी को ध्यान में रखते हुए दौड़ सुबह लगभग 04:00 बजे शुरू हुई । जांबाज युवाओं ने अपने पूरे जोश और जुनून के साथ भारतीय सेना में शामिल होने के लिये शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया।

बारकोड रीडर एवं बायोमेट्रिक प्रणाली की मदद से अभ्यर्थियों का रैली स्थल पर वेरिफिकेशन

रैली स्थल पर बार कोड रीडर की मदद से अभ्यर्थियों के ऐडमिट कार्ड को स्कैन करने के बाद उन्हें बैचिंग एरिया में बैच संख्या आवंटित की जाती है। रन वेटिंग एरिया में जाने के बाद, बैच की क्रम संख्या के अनुसार उन्हें 1.6 किलो मीटर दौड़ में हिस्सा लेना होता है। इस पड़ाव को सफलता पूर्वक पार करने के बाद सफल अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से वेरिफिकेशन तथा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत सम्पूर्ण डेटा कम्प्यूटर में दर्ज किया जा रहा है। रैली स्थल पर अभ्यर्थियों एवं उनके तमाम दस्तावेजों की सैन्य टीम द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।

चिकित्सीय जाँच के लिए उम्मीदवारों को हिदायतें
सफल और योग्य उम्मीवारों को लगभग शाम 05 बजे के बाद मेडिकल जांच हेतु मेडिकल स्लिप जारी की जाती है। अगले दिन सुबह या निर्धारित दिन को लगभग सुबह 05: 30 बजे से सफल अभ्यर्थियों की सैन्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा मेडिकल जांच प्रकिया शरू होती है। सभी उम्मीदवारों को अपने आपको मेडिकल जाँच के लिए अनरूप मानदण्डों के अनुसार तैयार होकर आने को कहा गया।

अभ्यर्थियों के लिए ठंडा मिनरल वाटर, जूस एवं बिस्किट एवं चिकित्सीय सुविधायें

रैली स्थल पर जिला प्रशासन के सहयोग से सेना भर्ती कार्यलय मुजफ्फरपुर के द्वारा रैली स्थल पर अभ्यर्थियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा हैं। इसके अतरिक्त जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर की ओर से अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त ठंडा मिनरल वाटर और फ्रूटी (जूस) एवं बिस्किट भी मुहैया करवाया गया। इसके साथ साथ उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा भी उम्मीदवारों के लिए तत्पर तैयार रही। किसी भी प्रकार की मेडिकल एवं स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी के लिए योग्य डॉक्टर्स हर समय भर्ती स्थल पर उपलब्ध रहे। जो कि एक सराहनीय कार्य रहा। कल शुक्रवार 12 जुलाई 2024 को अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए बिहार राज्य के वेस्ट चंपारण (बेतिया) जिले के अभ्यर्थी सेना बहाली में शामिल होंगें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading