बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना के तहत BCECE [PCM/PCB/PCMB}-2024 परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई को 24 परीक्षा केंद्रों पर है। 13 जुलाई को BCECE [PCM/PCB/PCMB}-2024 परीक्षा का आयोजन चार पाली में 09ः00 बजे पूर्वाह्न से 10ः30 बजे पूर्वाह्न, 11ः00 बजे पूर्वाह्न से 12ः30 बजे अपराह्न, 02ः00 बजे अपराह्नसे 03ः30 बजे अपराह्न एवं 04ः00 बजे अपराह्न से 05ः30 बजे अपराह्न तक होगी।

स्वच्छ, पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला दण्डाधिकारी, मुजफ्फरपुर तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर द्वारा पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों को कदाचारमुक्त परीक्षा का संचालन करने तथा शांतिपूर्ण परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है। परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने हेतु अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था सुधीर कुमार सिन्हा एवं अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन मनोज कुमार द्वारा अधिकारियों की ब्रीफिंग समाहरणालय सभागार में की गई।
परीक्षा कक्ष में मोबाईल फोन, कैल्कुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्राॅनिक पेन पेजर, स्मार्ट वाॅच, इलेक्ट्राॅनिक वाॅच, मैगनेटिक वाॅच, इत्यादि जैसी इलेक्ट्राॅनिक सामग्री तथा वाईटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी है। यदि परीक्षार्थी अनियमितता या कदाचार करते हुए पाये जायेंगे तो नियमानुकूल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा के अवसर पर विशेष एवं अवांछनीय परिस्थिति से निपटने हेतु 13.07.2024 को प्रातः 06ः00 बजे से जिला नियंत्रण कक्ष, पी.आई.आर. में कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या-0621-2212377 एवं 2216275 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, मुजफ्फरपुर 9006528335 रहेंगे तथा इनके सहयोग हेतु उत्तम प्रसाद, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, पारू-7903201529/ 8544411658 रहेंगे तथा कार्यकारी प्रा॰अ॰नि॰ (प्रशि॰) बासुदेव पासवान, पुलिस केन्द्र मो॰-9709420532 रहेंगे। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , परीक्षा के अवसर पर विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। वे सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे।

संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के इर्द-गिर्द दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 को लागू करने हेतु आदेश निर्गत करेंगे तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर गश्ती कर दण्डाधिकारी को संयुक्तादेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा केन्द्रों के इर्द-गिर्द कठोरता से निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। तदनुसार अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर अवांछित तत्वों पर नजर रखना तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है।

अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन एवं पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय पूरी परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे तथा अनुश्रवण एवं समन्वय करते हुए परीक्षा का सफल संचालन करना सुनिश्चित करेंगे। मनोज कुमार, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, मुजफ्फरपुर-9771564176 तथा श्री राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, मुजफ्फरपुर 8544428446 पूरी परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे।


