यह तस्वीर मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के तहत बनी नवनिर्मित सड़क की है। जिसने पहली मानसूनी बारिश में ही सड़क निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी है। यह घटना करीब 12 बजे के करीब की है। जहां जीडी मदर स्कूल के समीप रोड अचानक से धस गया।

तत्काल इससे किसी भी प्रकार की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। लेकिन किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगो द्वारा धसे हुए गड्ढे में इट पत्थर और झार से घेर दिया है। यह चिंता का विषय है क्यूंकि कुछ ही मीटर की दूरी पर जीडी मदर स्कूल है जिसमें कई इलाको से छोटे छोटे बच्चे पढ़ने आते है।

बता दें कि यह सड़क सरैयागंज टावर से अखाड़ाघाट पुल होते हुए जीरोमाईल को जोड़ती है। यह आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। प्रशासन को इसपर ध्यान देना चाहिए।




