कांटी 12 जुलाई।
“””””””””””””””””””””””””””
बिंदा लाल गुप्ता के परिजन से मिले पूर्व मंत्री, बंधाया ढांढ़स एवं परिवार को किया आर्थिक मदद।
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””'””””'””””
परिवार को न्याय दिलाने का भी वादा किया
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कांटी नगर परिषद स्थित बिंदा लाल गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की। उनसे मिलकर पीड़ित परवार का ढांढस बंधाया एवं आर्थिक मदद की। इस मौके पर श्री कुमार ने आत्मदाह की घटना को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना क्रम का दिलाधिकारी विशेष टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराये और दोषी अधिकारी को कठोर सजा दिलाए।
इस घटना में अधिकारियों का लापरवाही बिल्कुल स्पष्ट दिख रही है।
यदि समय रहते जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे। श्री कुमार ने कहा कि मैं एक-दो दिनों के अंदर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर इस पूरी घटना क्रम से उन्हें अवगत कराकर पीड़ीत परिवार को न्याय मिले इसके लिए हर संभव प्रयास करुंगा। उन्होंने कहा कि कांटी अंचलाधिकारी द्वारा परिजनों को चार डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने का गुरुवार को दिए गए आश्वासन को एक सप्ताह के अंदर अमली जामा पहनाना पड़ेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने परिजन को 10 हजार रूपया उपलब्ध कराया एवं उन्हें विश्वास दिलाते हुए कहा कि जब आपको हमारी आवश्यकता महसूस हो हम आपके पूरे परिवार के लिए सदैव खड़ा रहेंगे।
इस अवसर पर श्री कुमार के साथ परिजनों से मिलने वालों में वार्ड पार्षद मुन्ना पासवान, पूर्व पार्षद शंकर महतो, प्रोफेसर अशोक कुमार गुप्ता, राम नारायण गुप्ता, सुमन कुमार सिंह, रमेश ठाकुर, प्रभु गुप्ता, नंदन महतो, राजू झा वार्ड पार्षद विनोद सहनी, सहीत कई जनप्रतिनिधि शामिल है।