नेपाल में भूस्खलन से दो बसें नदी में गिरीं, 65 लापता लोगों में चालक समेत सात बिहारवासी भी शामिल

नेपाल के चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने से यात्रियों से भरी दो बसें उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं। शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुए हादसे के बाद से 62 यात्री लापता हैं। इनमें भारतीयों की संख्या से नौ से अधिक हो लकती है। नेपाल के रौतहत के तीन यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय अधिकारी राहत व बचाव कार्य में लगे हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

नेपाल हादसे में लापता 62 लोगों में 9 बिहार के, त्रिशुली नदी में दो बसें गिरीं; कैसे हुई दुर्घटना, जानें

वीरगंज से काठमांडू जानेवाली बस में सात भारतीय सवार थे। इनमें एक आबिद हुसैन (54) पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के हीरमनी गांव के हैं। वहीं, काठमांडू से गौर जानेवाली बस में सवार दो भारतीय यात्रियों की पहचान रिंकू देवी (33) व उनके पति नरेश साह (35) के रूप में हुई है। दोनों पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र की बखरी पंचायत के भितघरवा गांव के रहनेवाले हैं। दोनों हादसे के बाद से लापता हैं। दोनों बसों में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 65 लोग सवार थे। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव, एसपी भावेश रिमल ने बताया कि नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान बचाव कार्य मे लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, एक बस काठमांडू से गौर के लिए चली थी, जिसमें 41 यात्री सवार थे। दूसरी बस वीरगंज से काठमांडू जा रही थी, जिसमें 24 यात्री सवार थे। डीएम ने बताया कि राजधानी काठमांडू जा रही बस एंजेल कंपनी की थी जबकि गौर आ रही गणपति डीलक्स बस थी। पुलिस के अनुसार, वीरगंज से काठमांडू जानेवाली बस में सवार सात भारतीयों में से छह की पहचान हो गई है। उनके नाम अंसारी जी, संतोष ठाकुर, सुरेंद्र साह, आबिद मिया, सुनील, शाहनवाज आलम। हादसे के शिकार सातवें भारतीय की पहचान नहीं हो सकी है।

बस से कूदे तीन यात्रियों का चल रहा इलाज

हादसे के वक्त बस की खिड़की से कूदने वाले रौतहट निवासी सरोज साह (25), योगेश्वर राय (50) व नंदन दास को गंभीर चोटें आयी हैं। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में हो रहा है। तीनों की स्थिति अभी स्थिर है। सरोज साह ने बताया कि भूस्खलन होने के बाद अफरातफरी मच गयी। जबतक कोई कुछ समझा पाता, बस नीचे खाई में जाने लगी। इसी दौरान हमलोग कूद गए, लेकिन बस हजारों फीट नीचे चली गयी।

सरोज ने बताया कि बस में मेरे साथ मेरे पिता परशुराम साह, मां वीणा देवी, बहन रिंकू देवी व बहनोई नरेश साह सवार थे। बाकी चारों लोग नीचे चले गये। उसने बताया कि बहन-बहनोई पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र के बखरी पिपहरवा के रहने वाले हैं।

नेपाल पीएम ने जताया दुख

घटना पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्वीट कर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि गृह प्रशासन समेत सरकार की सभी एजेंसियां यात्रियों की खोज में प्रभावी ढंग से जुटी है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन से यातायात बाधित थी, जिसे शुचारू कर दिया गया है। दुर्घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। यात्रियों के परिजन भी वहां पहुंच रहे हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.