देश के कोने-कोने में ‘स्‍वच्‍छता ही सेवा’ महा अभियान का आरंभ हुआ…..

पटना। स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत शनिवार को देश में ‘स्‍वच्‍छता ही सेवा’ महा अभियान का आरंभ हुआ। आज से आरंभ होकर गांधी जयंती तक चलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मिशन के तहत प्रधानमंत्री पटना के दशमेश गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब में भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित कर रहे हैं। दैनिक जागरण ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत समाज के प्रतिनिधियों को जोड़ते हुए इसे तेजी देगा।

शनिवार से शुरू हो रहा स्वच्छता ही सेवा अभियान दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तक चलेगा। इस अभियान के तहत ही प्रधानमंत्री शनिवार को देशवासियों को संदेश देंगे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के अलग-अलग 18 स्थानों पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संवाद कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले देश के पूर्वी इलाके असम के डिब्रूगढ के स्‍वच्‍छताग्रहियों से संवाद स्‍थापित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पश्चिमी छोर पर गुजरात में संवाद किया। फिर सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन, उद्योगपति रतन टाटा तथा दैनिक जागरण के सीईओ सह मुख्‍य संपादक संजय गुप्‍ता से बात की। प्रधानमंत्री ने स्‍वच्‍छता के क्षेत्र में दैनिक जागरण के कार्यों की सराहना की।
पटना में प्रधानमंत्री के साथ होने वाले संवाद कार्यक्रम में तख्त श्री हरिमंदिर के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह तथा प्रबंधक समिति के पदाधिकारी शामिल हैं। तख्‍त श्री हरिमंदिर पटना साहिब में उनसे संवाद को लेकर उत्‍सुकता बनी हुई है। संवाद कार्यक्रम में पांच सौ लोग के बैठने की व्यवस्था की गई है। बड़े स्क्रीन वाले टीवी लगाए गए हैं।

श्री गुरु गोविंद सिंह बालिका उच्च विद्यालय के के आठवीं से दसवीं वर्ग की छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित हैं। पटना साहिब, नया टोला, फ्रेजर रोड तथा गोविंद नगर चितकोहरा के संगत को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading