पकड़ा गया नीट पेपर चोरी करने वाला शातिर, जानें… कब और कैसे चुराया गया प्रश्‍न पत्र

नीट पेपर लीक मामले में बड़ा एक्‍शन हुआ है. नीट का पेपर चोरी करने वाले आरोपी को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, उसका एक अन्‍य साथी भी धरा गया है. सीबीआई ने ये गिरफ्तारी की है. जिन दो लोगों को पकड़ा गया है, उनके नाम पंकज कुमार और राजू सिंह हैं. इस तरह केस की गहनता से जांच कर रही सीबीआई ने दो और गिरफ्तारियां कर ली हैं.

Supreme Court decision on NEET grace marks 1563 students will have to  appear for NEET exam again on June 23 - NEET UG: इन स्टूडेंट्स का 23 जून को  फिर NEET एग्जाम,

सीबीआई के मुताबिक, पंकज कुमार उर्फ आदित्य ने जिस ट्रंक से पेपर जा रहा था, उसमें से ही पेपर चोरी किया था और फिर आगे बांटने के लिए दिया था. पंकज कुमार जमशेदपुर से पढ़ा हुआ है और बोकारो का रहने वाला है. उसे सीबीआई ने पटना से गिरफ्तार किया है. वहीं उसके एक अन्‍य साथी राजू सिंह को भी हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, पेपर को स्टील बॉक्स से चुराया गया था. पंकज के पेपर चुराने के बाद उसे लीक कराने में दूसरे आरोपी ने भी मदद की थी. बड़ी बात ये है कि पंकज कुमार सिंह ने ही पेपर उस वक़्त ट्रंक यानी स्टील बॉक्स से लीक किया था, जब NTA द्वारा पेपर भेजे जा रहे थे. राजू कुमार उसकी मदद कर रहा था.. जहां-जहां पेपर लीक करने के बाद पहुंचना था, उसे पहुंचाया गया. पंकज कुमार के पास इंजीनियरिंग की डिग्री भी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading