दरभंगा: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार देर रात बेरहमी से ह’त्या कर दी गई थी. इस घटना के समय मुकेश सहनी मुंबई में थे. दोपहर बाद वह दरभंगा पहुंचे। जिसके बाद मंगलवार देर शाम उनकी अंत्येष्टि हुई. बड़े बेटे होने के नाते मुकेश सहनी ने पिता को मुखाग्नि दी. उन्होंने इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख जाहिर किया.

उन्होंने लिखा कि “पिताजी के अंतिम संस्कार में कंधा देकर मुखाग्नि दिया. यह क्षण मेरे लिए अत्यंत दुःखद, भावनात्मक और हृदय विदारक है. उनकी विदाई ने मेरे हृदय में एक गहरा घाव छोड़ दिया है, जो कभी भर नहीं पाएगा. पिताजी की यादें, स्नेह व मार्गदर्शन हमेशा मेरे साथ रहेंगी. उनकी क्षति अपूरणीय है और उनके बिना जीवन अधूरा सा लग रहा है. भावभीनी श्रद्धांजलि!”





