पटना: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम हर नए खुलासे कर रही है. इसके बाद भी अबतक मास्टरमाइंड संजीव मुखिया सीबीआई की गिरफ्त से बाहर है. बुधवार को सीबीआई की टीम ने पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया है. यह तीनों डॉक्टर 2021 बैच के स्टूडेंट हैं और इन से अब पूछताछ की जा रही है. आगे की जांच के लिए सीबीआई ने तीनों के कमरे को भी सील कर दिया है.
याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सीबीआई की टीम ने अभी तक पेपर चोरी करने वाले से लेकर पेपर लीक करने वाले और पेपर स्टूडेंट तक पहुंचने वाले सभी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस मामले में मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अभी भी सीबीआई की गिरफ्त से बाहर है. आज इस मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है.

किसने चुराए ट्रक से पेपर
बता दें कि सीबीआई की टीम ने नीट यूजीसी पेपर लीक मामले में पटना एम्स से 2021 बैच के तीन स्टूडेंट को हिरासत में लिया है. वहीं इन तीनों के लैपटॉप और स्मार्टफोन को भी जब्त किया गया है. वहीं इस मामले में कई लोगों की अबतक गिरफ्तारी हुई है. मंगलवार को पंकज और राजू को गिरफ्तार किया गया. इनसे की गई पूछताछ में सामने आया कि पंकज ने ही ट्रक से पेपर चुराए थे. सीबीआई उसे रिमांड पर लेकर ट्रांसपोर्ट को इसकी सूचना देने वाले की जानकारी जुटाने में लगी है.

अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार?
वहीं सीबीआई की टीम ने नीट पेपर लीक मामले में अभी तक 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों की माने तो सीबीआई ने समय गबाए इन तीनों डॉक्टरों को हिरासत में लिया और वहां से निकल गई. जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक सीबीआई की टीम इन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ करने वाली जगह पर पहुंच गई.

इस आरोपी की सीबीआई को तलाश
पटना एम्स से गिरफ्तार 2021 बैच के तीन स्टूडेंट से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पहले भी शास्त्री नगर थाने की पुलिस के द्वारा एक साथ 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें डॉक्टर भी शामिल थे. इनके निशानदेही पर अभी तक कुल सात राज्यों से 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि अभी भी मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए लगातार सीबीआई की टीम प्रयास कर रही है.


