बिहार मौसम अपडेट: आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज, इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार

पटनाः बिहार में मानसून कमजोर पड़ने से मौसम बदल रहा है. लोगों को उमस भरी गर्मी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों के रिए खुशखबरी जारी किया है. मौसम विभाग ने 19 से 21 जुलाई तक अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से बंगाल की खाड़ी में दबाव कम होने के कारण असर दिखेगा. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है.

Weather Update: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, लू से मिलेगी राहत, इन राज्यों में  अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट - Weather update There will be relief from  heat wave rainबिहार मौसम अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार 19 जुलाई यानी आज शुक्रवार को बारिश की संभावना है. 19 जुलाई से 21 जुलाई बारिश की संभावना बनी रहेगी. शनिवार यानी 20 जुलाई को राज्य के 8 जिलों में बारिश को लेकर पूर्वानुमान है. वहीं दूसरी ओर गर्मी का सितम भी देखने को मिलेगा. पश्चिम-पूर्वी चंपारण के साथ-साथ शिवहर, मधुबनी, अररिया, सुपौल और सीतामढ़ी में गर्मी परेशानी बढ़ सकती है.

तापमान में बढ़ोती

गुरुवार को बिहार का मौसम गर्म रहा हालांकि पटना हल्की बूंदा-बांदी हुई है. पिछले 72 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में बढ़ोतरी देखने मिल रही है. आगे भी तापमान बढ़ने की संभावना जतायी गयी है. बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई है. राज्य में 161.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन मात्र 300 मिमी बारिश हुई.

इन जिलों में बढ़े तापमान

गुरुवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्ध दर्ज की गयी. पूरे राज्य की तापमान की बात करें तो यह 37.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे गर्म जिला बक्सर रहा. यहां का तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अन्य जिलों में गर्मी महसूस की गयी. लोग एक बार फिर बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading