पटना: बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा का तीसरा चरण आज से शुरू है. 19 जुलाई से 22 जुलाई तक परीक्षा का आयोजन हो रहा है. 19, 20 और 21 जुलाई, 2024 को यह परीक्षा एक ही पाली में होगी, वहीं 22 जुलाई को परीक्षा दो पालियों में होगी. सुबह की पाली 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. इसको लेकर बीपीएससी अपनी आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in पर जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं. ऐसे तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर यहां दिए डायरेक्ट लिंक से इन दिशानिर्देशों को देख सकते हैं, लेकिन आपकी सुविधा के लिए बीपीएससी की गाइडलाइन आप आगे देख सकते हैं.

बिहार लोक सेवा आयोग ने TRE 3 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं-
परीक्षार्थियों को परीक्षा से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.
परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी सीट पर बैठ जाना चाहिए.
निर्धारित समय के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.
अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि रोल नंबर के साथ-साथ बार कोड नंबर भी ठीक से दिखाई दे रहा हो.
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो पहचान पत्र ले जाना होगा.
अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में अपने कार्ड की हार्ड कॉपी और वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है.
परीक्षा के दौरान, परीक्षार्थियों को अपनी प्रश्न पुस्तिका संख्या लिखनी होगी और OMR शीट पर अपना रोल नंबर अंकित करना होगा.
परीक्षार्थियों को सेल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, इलेक्ट्रॉनिक कलाई घड़ी आदि परीक्षा केंद्र पर लाने की अनुमति नहीं है.

इसके साथ ही अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे BPSC TRE 3.0 परीक्षा दिवस के शिष्टाचार से पूरी तरह अवगत हैं, ताकि परीक्षा कक्ष की मर्यादा को भंग होने से बचाया जा सके. परीक्षा देते समय अभ्यर्थियों को व्यवस्थित एवं अनुशासित तरीके से व्यवहार करना चाहिए. अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए गए अभ्यर्थियों को चयन से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.

BPSC TRE 3.0 की परीक्षा की डिटेल
19 जुलाई, 2024 को प्रथम पाली-दोपहर 12:00 बजे – 2:30 बजे तक कक्षा 6-8 के लिए परीक्षा होगी. गणित और विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए परीक्षा.
20 जुलाई, 2024 को कक्षा 1-5 के लिए परीक्षा होगी. इसके तहत सामान्य, उर्दू और बांग्ला मध्य विद्यालय शिक्षक तथा सामान्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के लिए परीक्षा होगी.

21 जुलाई, 2024 को कक्षा 9-10 के लिए हिंदी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, शारीरिक शिक्षा, मैथिली संगीत और सामाजिक विज्ञान कक्षा 9-10 के मध्य विद्यालय और विशेष शिक्षकों के लिए परीक्षा होगी. वहीं, कक्षा 6-10 के लिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और शारीरिक शिक्षा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की परीक्षा होगी.

22 जुलाई, 2024 को दो पालियों में परीक्षा होगी. प्रथम पाली 9:30 बजे -12:00 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी. कक्षा 11-12 के सभी विषयों की परीक्षा होगी. वहीं शिक्षा विभाग के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग कक्षा 6-10 के लिए कंप्यूटर और संगीत/ललित कला और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग कक्षा 6-10 के लिए परीक्षा होगी.

बता दें कि बीपीएससी नए प्रयोग और कड़ाई के बीच TRE 3 की परीक्षा आयोजित कर रहा है. इसके लिए राज्य भर में 404 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनपर दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक परीक्षा होगी. 22 जुलाई को परीक्षा दो पालियों में होगी. बता दें कि आज आज पहले दिन 2 लाख 13 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. कुल 87774 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन हो रहा है. पहली बार प्रश्न पत्रों के उपर कलर कोडिंग कराई गई है और तीन स्तरों पर अभ्यर्थियों की जांच होगी. बता दें कि पहले दिन 6 से 8 के लिए परीक्षा आयोजित हो रही है.
