बिहार मौसम अपडेट: 22 जुलाई तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पटनाः बिहार में कुछ दिनों तक मानसून की बारिश के बाद फिर से लोगों को गर्मी सता रही है. राज्य के तापमान में बढ़ोतरी के कारण उमस भरी गर्मी पड़ रही है. पटना मौसम विभाग के मुताबिक 22 जुलाई तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. लेकिन 23 जुलाई से लोगों को राहत मिलेगी.

Bihar Weather Update: नालंदा और बेगूसराय में तेज हवाओं के साथ बारिश, बिहार  के बाकी जिलों में क्या है हाल, जानें - Bihar Weather Update Rain with  strong winds in Nalanda and

क्या है मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 जुलाई से प्रदेश में झमाझम बारिश होगी. हालांकि 20 जुलाई यानी शनिवार को पटना और प्रदेश के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है.

जानें कब से होगी बारिश

पटना मौसम विभाग के मुताबिक 23 जुलाई और 24 जुलाई को मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा. जिससे प्रदेश के कई हिस्सों जैसे सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में जोरदार बारिश होगी. वहीं मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, सिवान, गोपालगंज, सारण और पूर्वी-पश्चिमी चंपारण में भी बारिश की संभावना है.

उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

बिहार में गर्मी से लोग परेशान हैं. 19 जुलाई को मौसम विभाग ने 24 घंटे का तापमान का रिकॉर्ड जारी किया है. शुक्रवार को औरंगाबाद सबसे गर्म जिला रहा. औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान किशनगंज में दर्ज किया गया. किशनगंज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अन्य जिलों का तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रहा.

अगले 48 घंटे का मौसम पूर्वानुमान

बिहार में अगले 48 घंटे के अंदर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 22 जुलाई से राज्य में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात की भी संभावना जतायी है. 22 जुलाई से 31 जुलाई तक बारिश की संभावना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.