केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में बजट पेश होने बाद विजय चौधरी ने केंद्र सरकार का जताया आभार

केंद्रीय बजट में बिहार को मिली आर्थिक मदद के लिए राज्य सरकार ने विधानसभा में केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के हितों का ध्यान रखते हुए उसे जितनी बड़ी मदद में दी है इससे पहले बिहार को इतनी बड़ी मदद नहीं मिली थी सड़क, बाढ़ से मुक्ति, सिंचाई तक के लिए करोड़ों रुपए दिए गए हैं। आज बिहार में केंद्र की मदद का डंका गूंज रहा है।

सरकार ने विपक्ष का मुंह बंद कर दिया: विजय

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के विशेष दर्जे के लिए प्रस्ताव दिया था। उसे वक्त केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया था।

आज विपक्ष के लोग सदन के अंदर झुनझुना लेकर आए थे, लेकिन केंद्र सरकार ने बिहार को एक बड़ी आर्थिक मदद देकर तमाम लोगों का मुंह बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव का एजेंडा तय हो गया है नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अगली सरकार बनेगी और बिहार का भविष्य सुनहरा होने जा रहा है।

केंद्र से मिली मदद से बिहार के विकास की गति तेजी होगी’

मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो सरकार बिहार में काम कर रही है उसकी दक्षता उसकी क्षमता पर केंद्र सरकार ने भरोसा जताया है। केंद्र सरकार से मिली मदद से बिहार के विकास की गति में तेजी आएगी। मंत्री के संबोधन के बीच ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और तमाम सदस्य आसन के नजदीक आकर हो हल्ला करने लगे।

जिस वक्त यह हंगामा हो रहा था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन के अंदर मौजूद थे। हंगामा करीब 10 मिनट जारी रहा इसके बाद विपक्ष के तमाम सदस्य कार्य बहिष्कार कर बाहर निकल गए इसके बाद मंत्री चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए जो मदद दी है, उसके लिए विधानमंडल की ओर से हम आभार जताना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि हमारी अपेक्षा थी बिहार के लिए विशेष दर्जा या पैकेज या मदद मिले इन तीनों का अर्थ एक ही होता है। अलग से से राशि की मांग जिसे पूरा किया गया। राज्य सरकार शुरू से आशां‍वित थी की बिहार को उसका हक जरूर मिलेगा। वहीं, उन्होंने विपक्ष के सदस्यों पर तंज करते हुए कहा इन लोगों को विकास और जनता से कोई मतलब नहीं यह सिर्फ अपने मतलब की राजनीति करते हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading