विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार को आया गुस्सा, राजद की महिला विधायक को लगा दी फटकार

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। आज सेशन का तीसरा दिन है। तीसरे दिन विपक्ष के विधायकों ने सदन में आरक्षण के मुद्दे पर जमकर बवाल किया। विपक्ष की नारेबाजी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुस्सा आ गया। नीतीश कुमार ने गुस्से-गुस्से में राजद की महिला विधायक को फटकार लगा दी।

आप लोगों का हाय हाय... सदन में विपक्ष के हंगामे के बाद भड़के CM नीतीश,  बोले- आप लोग सुनना नहीं चाहते हैं - News18 हिंदी

नीतीश कुमार को आया गुस्सा!

राजद की विधायक रेखा देवी अन्य विपक्षी विधायकों के साथ नए आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहीं थीं। इसी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क उठे। उन्होंने कहा, “अरे तुम महिला हो… कुछ जानती नहीं हो”। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुपचाप मेरी बात सुनो, हम अभी बोल रहे हैं।

‘नीतीश कुमार महिला विधायिका को अपमानित कर रहे’

महिला विधायक पर नीतीश कुमार के दिए बयान को लेकर अब सियासत भी होने लगी है। राजद सिवान ने एक्स हैंडल पर लिखा- “नीतीश कुमार जी एक महिला विधायिका को कैसे अपमानित कर रहें देखिए! महिला हो… कुछ जानती हो… चुप रहो…”।

‘नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए’

राजद ने आदे लिखा, “भला ये मुख्यमंत्री की भाषाशैली होनी चाहिए? महिला विरोधी नीतीश को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि महिला आयोग इसका स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी”।

  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.