पटनाः बिहार विधानसभा मानसून सत्र का चौथे दिन कांग्रेस विधायकों की नाराजगी चरम पर है. मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कल पटना में जमकर लाठी चार्ज हुआ था. इसको लेकर गुरुवार को मानसून सत्र शुरू होते ही कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन करने लगे. कांग्रेस विधायकों ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

कांग्रेस विधायक राजेश राम का कहना है कि “नीतीश कुमार जब एनडीए में रहते हैं तो आरजेडी और कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करवाते हैं. जब पलटी मार कर महागठबंधन में रहते हैं तो बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कराते हैं.





