मुजफ्फरपुर : चंद महीनों के अंदर मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी के तहत बने सड़क नाला निर्माण कार्य के गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है। जहां 15 दिनों के अंदर ही सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बनते दिखाई दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के टावर स्थित यूबी टॉवर के निकट का है, जहां सड़क में एक बड़ा सा गड्ढा बन गया है।

इससे पहले महज कुछ दूरी पर जीडी मदर स्कूल के पास भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। ऐसे में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर लोग लगातार सवाल उठ रहे हैं। हर कुछ दिनों में सड़कें धंसती हुई दिखाई दे रही है। बारिश की वजह से सड़क मार्ग टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में अबतक सड़क नाला का कार्य पूरा भी नहीं हुआ उधर और नई सड़कें भ्रस्टाचारियों की भेंट चढ़ गई है। एक तरफ नीतीश सरकार ने मुजफ्फरपुर को मेट्रो सिटी बनाने की घोषणा कर रहे हैं। दूसरी तरफ शहर की सड़कें टूटी- फूटी दिखाई देने लगी है। सड़क मार्ग पत्थरों की खान में तब्दील हो गई है।






