नीतीश कुमार के महिलाओं पर बयान को लेकर सपोर्ट में उतरीं शांभवी चौधरी

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा राजद विधायक को टोकते हुए महिलाओं पर टिप्पणी की। इसके बाद, विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। अब तक बवाल थमा नहीं है। इस बीच, समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने नीतीश कुमार का सपोर्ट किया है। इसके साथ, उन्होंने नीतीश के बयान का मतलब भी समझाया है।

Lok Sabha Elections 2024 | 'I am thankful to PM for his blessings', says Shambhavi Choudhary, youngest NDA candidate

शांभवी चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार यह कह रहे थे कि महिलाएं जो आज सदन में आकर बोल रही हैं, वो अधिकार हमने दिया है। महिलाएं जो हाय-हाय कर रही थीं, उस पर वो कह रहे थे कि आप ऐसा क्यों कर रहीं है? आपको अधिकार तो हमने दिया है।

नीतीश कुमार और एनडीए की वजह से महिलाओं की गूंज रही आवाज- शांभवी 

शांभवी ने आगे कहा कि उनका (नीतीश कुमार) का कहने का मतलब यह था कि महिलाओं की जो आवाज आज सदन में गूंज रही है वो नीतीश कुमार और एनडीए की वजह से मिली है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को आगे रखा है और उन्हें सशक्त करने का काम किया है। सदन में वह (नीतीश कुमार) यही बात कह रहे थे।   

दरअसल, नीतीश कुमार बुधवार को जब सदन बोल रहे थे, उसी वक्त राजद की विधायक रेखा देवी ने बीच में बोला। इसपर नीतीश कुमार ने उन्हें जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महिला हो तुम कुछ जानती हो। राजद के लोग पहले महिलाओं को आगे बढ़ाते थे? 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया।

  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading