पटना, नालंदा, मोतिहारी, आरा, बक्सर वालों का इंतजार खत्म! इन शहरों में भी सुहाना होगा मौसम

पटना: बिहार में सावन का महीना शुरू होते ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गयी है. पटना समेत बिहार के अन्य शहरों में सोमवार और मंगलवार को हुई हल्की और माध्यम दर्जे की बारिश के बाद तापमान में थोड़ी कमी देखी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार सावन में बारिश का सिलसिला अब आगे भी जारी रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में 24, 25 और 26 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई शहरों में हल्के से माध्यम दर्जे तक की बारिश होने की संभावना है.

Bihar Weather Today Bad weather of Bihar March started with heavy rain alert issued in these districts - Bihar Weather Today: बिहार का बिगड़ा मौसम; झमाझम बारिश के साथ मार्च का आगाज,

मौसम विभाग ने 24 घंटों में बिहार के पटना, आरा, बक्सर और भागलपुर समेत 24 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई को बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपाल, सिवान, सारण, पटना, आरा, बक्सर, अरवल, सासाराम, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा और नवादा में बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, रोहतास, मुंगेर, भभुआ में भी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इन जिलों में 24 और 25 मई को भी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, आरा, अरवल, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 26 जुलाई को बक्सर, आरा, पटना, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में बारिश की संभावना जताई गयी है.

हालांकि मौसम वैज्ञानिक आनन्द शंकर की माने तो सिर्फ ट्रफ लाइन की सम्भावित जगह पर नहीं रहने के कारण बारिश को लेकर यह परिस्थिति बनी हुई है जबकि बंगाल की खाड़ी में बने कम दवाब के कारण भी बारिश नहीं हो पा रही है. बता दें कि 21 जुलाई तक बिहार में सामान्य से 25 फीसदी कम वर्षा हुई है. अबतक 405.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी जबकि मात्र 302.5 मिमी ही बारिश हुई है. वहीं वर्षा नहीं होने से धान की खेती करने वाले किसान मायूस हैं. हालांकि मॉनसून को सक्रिय करने वाले घटकों का निर्माण धीरे-धीरे हो रहा है. इस वजह से आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है.

  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading